ट्विन्स टावर मामला : एक फ्लोर छोड़कर 3 हजार स्थानों पर लगेगा ढाई टन विस्फोटक, सोमवार को होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Noida : सुपरटेक ट्विन्स टावर को तोड़ने के लिए ढाई टन विस्फोटक लगाया जाएगा। यह विस्फोटक पदार्थ दोनों ट्विन्स टावर में एक फ्लोर छोड़कर एक फ्लोर पर लगाया जाएगा। दोनों टावरों में 3 हजार स्थान पर विस्फोटक लगाया जाएगा। यह जानकारी विदेशी इंजीनियर के द्वारा दी गई है। शुक्रवार की देर शाम को दक्षिण अफ्रीका के इंजीनियर नोएडा पहुंचे हैं।

22 अगस्त  तक उठेगा मलबा
सुपरटेक ट्विन्स टावर को तोड़ने का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। दोनों टावर में 32 और 29 टावर है। इन दोनों टावर में ढाई टन विस्फोटक लगाया जाएगा। यह विस्फोटक दोनों टावर में एक फ्लोर छोड़कर एक फ्लोर पर लगाए जाएगा। कुल मिलाकर दोनों टावरों में 3 हजार स्थान पर विस्फोटक पदार्थ लगेगा। दोनों टावर 22 मई 2022 तक पूरी तरीके से तोड़े जाने हैं। इसके अलावा 22 अगस्त 2022 तक सारा मलबा उठाया जाएगा। यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की तरफ से दिया गया है।

कल होगी सुनवाई
सुपरटेक ट्विन्स टावर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होनी है। इस सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट क्या कहेगा, इसके बारे में अभी तक किसी को कुछ पता नहीं है। सुपरटेक बिल्डर और नोएडा प्राधिकरण के अलावा ट्विन्स टावर को तोड़ने वाली एजेंसी के प्रतिनिधि भी सुप्रीम कोर्ट के सामने पेश होंगे।

7 फरवरी दिया था आदेश
आपको बता दें कि 7 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि ट्विन टावर ध्वस्तीकरण मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट तीन सप्ताह में पेश करें। 9 फरवरी को प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता में ट्विन टावर गिराने की तारीख पर 22 मई की मुहर लगा दी गई थी। टावर तोड़ने के बाद 22 अगस्त तक मलबा हटाने का काम होगा। आपको बता दे कि लगभग 17.50 करोड़ की लागत से दोनों टावर ध्वस्त किए जाएंगे.

SOURCES: TRICITY TODAY